आवाज हिमाचल। हमीरपुर
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, एलईडी एवं प्लाजमा टीवी तथा कैमरे स्थापित करने, डयूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रतिभागियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था और सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोकल आर्केस्ट्रा हेतु आमंत्रित चार अलग-अलग निविदाएं जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 मार्च कर दी गई है। सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने बताया कि लोकल आर्केस्ट्रा की निविदाएं 7 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे तक, फोटोग्राफी, वीडियोग्रफी, प्लाजमा टीवी, एलईडी, क्रेन, ड्रोन और लाइव स्ट्रीमिंग इत्यादि की निविदाएं भी सुबह साढे दस बजे तक, खान-पान की व्यवस्था की निविदाएं साढ़े ग्यारह बजे तक, फोटोग्राफी, वीडियो कैमरे, क्रेन एवं एलईडी स्थापित करने की निविदाएं दोपहर एक बजे तक स्वीकार की जाएंगी। ये निविदाएं इसी दिन अलग-अलग समय पर खोल दी जाएंगी।





