May 22, 2026 2:49 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

न्यूक्लियर ऊर्जा से चिकित्सा, कृषि, शिक्षा में आया बदलाव : प्रो सुरेश

  • भौतिक और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने मनाया विज्ञान दिवस

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के भौतिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने विज्ञान दिवस मनाया। कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. सुरेश कुमार स्त्रोत व्यक्ति रहे। कुलपति ने कहा कि सभी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना मुख्य उद्देश्य है। यह दृष्टिकोण न केवल ज्ञान के प्रति हमारी समझ को गहरा करता है, बल्कि हमें हर समस्या को वैज्ञानिक तरीके से सुलझाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने छात्रों को रचनात्मक और आविष्कारक विचारों के विकास को सुदृढ़ करने के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। वहीं, प्रो. सुरेश कुमार ने कहा कि न्यूक्लियर ऊर्जा ने चिकित्सा, कृषि, अंतरिक्ष अन्वेषण और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति आई है। न्यूक्लियर विज्ञान शिक्षा अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में प्रगति को प्रेरित करती है। उन्होंने परमाणु विकिरण और परमाणु ऊर्जा का मानवता के लिए अब तक और भविष्य के पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने परमाणु भौतिकी का महत्व, खगोल भौतिकी, प्राकृतिक और मानव निर्मित विकिरण के बारे में विद्यार्थियों को उदाहरण सहित जानकारी दी। इस मौके पर तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जय देव सहित प्राध्यापक डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. वैश्णव किरण, डॉ. मीना, डॉ. विजय, डॉ जगत राम आदि मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This