आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि 22 फरवरी को राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी हमीरपुर के बसंत रिजॉर्ट में बजट संगोष्ठी पर विशेष चर्चा करेंगी। यह चर्चा भाजपा के प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं के साथ होगी। इसके अलावा, इंदु गोस्वामी 1:00 बजे अणु में स्थित अंश होटल में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बजट में सभी वर्गों को विशेष महत्व दिया है और इस बजट के जरिए विकसित भारत के सपने को 2047 तक पूरा करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रबुद्धजनों और मीडिया के माध्यम से बजट पर विशेष चर्चा कर लोगों तक बजट की जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। 2047 तक विकसित भारत को बनाने के लिए इस बजट में गरीब मध्यम वर्ग युवा महिला सभी के लिए प्रावधान किए गए हैं।





