आवाज हिमाचल। हमीरपुर
वन नेशन वन इलेक्शन के लिए भाजपा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला हमीरपुर से पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष व अनुभवी देश राज शर्मा को संयोजक बनाया गया है। इसमें प्रदेश से सभी जिलों के संयोजक बनाए गए जो जिला स्तर से जानकारी इक_ा करेंगे और इसे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएंगे। वन नेशन वन इलेक्शन की अवधारणा भारतीय लोकतंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रस्ताव है, जो आर्थिक लाभ, समय और संसाधनों की बचत, तथा राजनीतिक स्थिरता जैसे कई संभावित फायदे प्रदान करता है। यह कदम देश के लिए अच्छा होगा और इससे राजनीतिक स्थिरता बढ़ेगी। यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने दी।





