May 13, 2026 12:47 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

प्रैस क्लब हमीरपुर का भवन शीघ्र : ढटवालिया

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

प्रैस क्लब हमीरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रैस रूम हमीरपुर में क्लब के अध्यक्ष विक्रम सिंह ढटवालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रैस क्लब हमीरपुर के भवन निर्माण के लिए भूमि पर चर्चा हुई तो साथ ही क्लब के वित्तीय मामलों पर भी चर्चा की गई। हमीरपुर। प्रैस क्लब हमीरपुर की बैठक में सदस्यता शुल्क का मुद्दा चर्चा का विषय बना रहा। बैठक के दौरान प्रैस क्लब के नाम पर पैसों के दुरुपयोग की बात सामने आने के बाद अध्यक्ष विक्रम सिंह ढटवालिया ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि प्रैस क्लब के नाम का दुरुपयोग करने बालों ब फंड का दुरुपयोग करने बालों के खिलाफ कानूनी कार्यबाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रैस क्लब के सदस्यता के नाम पर वित्तीय अनियमितता की उनकी सदस्यता पहले ही रद्द की जा चुकी है। इस दौरान प्रैस क्लब के फाउंडर मेंबर पूर्व प्रधान दिनेश कंवर ने कहा कि उनके कार्यकाल में सदस्यता के नाम पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है उस पर कार्यवाही जारी है। इसी दौरान प्रैस क्लब के पूर्व प्रधान सुरेंद्र कटच ने कहा उनके कार्यकाल में आजीवन सदस्यता की गई है इस संदर्भ में प्रैस क्लब के अध्यक्ष विक्रम ढटवालिया ने उनसे रिपोर्ट मांगी है जिसे शीघ्र ही तथ्यों के साथ उन्हें आगामी कार्यवाही के लिए सौंप दिया जाएगा। बैठक के दौरान प्रैस क्लब के वरिष्ठ सदस्य कपिल बस्सी ने कहा कि प्रैस क्लब के भवन निर्माण का कार्य पहले ही काफी लटक चुका है अब इसे शीघ्रता से किया जाना चाहिए।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This