April 18, 2026 9:36 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भाजपा का कार्यकर्ता चेहरे पर नहीं कमल के फूल को करता है वोट:धूमल

अनुराग ठाकुर ने कुलदेवी की पूजा के साथ, माँ बाप के आशीर्वाद के बाद भरा नामांकन
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री एवं देव भूमि हिमाचल और वीरभूमि हमीरपुर के सपूत ने शनिवार को लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा है। नामांकन भरने पहले अनुराग ठाकुर ने समीरपुर मे कुलदेवी की पूजा के बाद घर मे कन्या पूजन किया और हिमाचली संस्कृति व सरोकार को निभाते हुए माता पिता के चरण स्पर्श करने बाद घर से हमीरपुर के लिए अपना नामांकन करने निकले। हालांकि उनके पिता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और दो बार के मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल भी साथ उपस्थित रहे है। हमीरपुर मे नामांकन समारोह में प्रो प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश व प्रदेश मे एक बार फिर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही रहे है और कमल के फूल को जिताने के लिए हमेशा आगे रहे है उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल चारों लोकसभा सीट जीतेगी बल्कि विधानसभा की सभी 6 सीटें भी जीत रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता कभी चेहरों पर वोट नहीं करता है और नहीं करेगा, जिसके पास कमल का निशान होगा उसे हर हाल मे जिताकर विधानसभा व केंद्र में भेजा जाएगा। उन्होंने गांधी चौंक पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की अप्रत्याशित भीड़ से कहा कि भाजपा की ताकत आपसे है और आज आप ने यह साबित कर दिया है कि आप सब पार्टी के नेता व कर्मठ कार्यकर्ता है जो पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This