The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

देशभर में चल रही मोदी की लहर.: अजय शर्मा

  • हमीरपुर के गांधी चौक में भाजपा की कामयाब रैली से हिली कांग्रेस की चूलें
  • हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की होगी ऐतिहासिक जीत

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री अजय शर्मा ने दावा किया है कि इस समय पूरे भारतवर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की लहर चल रही है पिछले 10 वर्षों में जिस प्रकार मोदी सरकार ने गांव गरीब मजदूर किसान के हित में निर्णय लिए हैं उस देश भर में मोदी सरकार ने लोकप्रियता के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अजय शर्मा ने कहा कि इस समय देश विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है अजय शर्मा ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले 10 वर्षों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को आदर्श लोकसभा क्षेत्र की श्रेणी में खड़ा कर दिया है चाहे वह शिक्षण संस्थानों की बात हो चाहे रेलवे के विस्तार की बात हो चाहे स्वास्थ्य संस्थानों को स्थापित करने की बात हो चाहे वह हमीरपुर क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय लाने की बात हो उन्होंने कहा कि इस समय हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता देख कर ऐसा लगता है कि इस बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में जीत के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे अजय शर्मा ने कहा कि आज जिला भाजपा द्वारा हमीरपुर के गांधी चौक पर आयोजित की गई जनसभा में उमड़े जन सैलाब से कांग्रेस सरकार की चूलें हिल गई है सांसद अनुराग ठाकुर के समर्थन में हमीरपुर जिला की जनता ने भारी उत्साह दिखाया एवं गांधी चौक पर ऐतिहासिक जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने संबोधित किया इस रैली में जिला के सभी विधायकों पूर्व विधायकों के साथ-साथ हाल ही में भाजपा में कांग्रेस से शामिल हुए तीनों विधायकों ने भी भाग लिया हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक की रैली की अपार सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं अब कार्यकर्ता घर-घर जाकर के लोगों से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि
यां पर वोट मांगेंगे और भाजपा प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करेंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This