आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा आज पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर ग्राम परिक्रमा यात्रा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में जिला हमीरपुर में जिला पार्टी कार्यालय में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क किया गया एवं एक महीने तक चलने वाली इस ग्राम परिक्रमा यात्रा के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, कैप्टन रंजीत सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा, किसान मोर्चा के जिला प्रभारी महेश सिपहिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा, कार्यालय प्रभारी गज्जन राम, होशियार सिंह एवं किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी, सुमन कपिल, बिना कपिल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, विक्रम सिंह पटियाल शाहिद अन्य उपस्थित रहे।





