May 12, 2026 7:10 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा आयोजित शैक्षणिक टूर से बच्चों के ज्ञान में हो रही वृद्धि : अभिषेक राणा

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
सर्व कल्याणकारी संस्था ने मेधावी और प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अमृतसर टूर का आयोजन किया। इस टूर में सुजानपुर कॉलेज के 30 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी संस्था युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। इसी कड़ी में हमने यह टूर आयोजित किया है ताकि छात्र अमृतसर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थानों को देख सकें और प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

टूर के दौरान छात्रों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का दौरा किया, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और निर्वाचिका सभा में भाग लिया। पुस्तकालय में 5 लाख 35 हज़ार 238 किताबें हैं, जिनमें मुख्य रूप से विभिन्न पांडुलिपियों, थीसिस और दुर्लभ पुस्तकें शामिल हैं। निर्वाचिका सभा में, छात्रों ने स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम में भाग लिया। इस सभा में निदरलैंड से आए वरिष्ठ विशेषज्ञ मिक वाल्विस्क ने छात्रों के हिमाचली वेशभूषा की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। अभिषेक राणा ने बताया कि संस्था द्वारा आगामी कार्यक्रम भी इसी तरह आयोजित किए जाएंगे। सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा आयोजित यह टूर मेधावी छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This