April 20, 2026 8:52 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

500 सालों से संजोया सपना पूरा होते देखा : राजेन्द्र गिरी जी महाराज

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
विश्व विख्यात सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर के गद्दीनसीन महंत श्रीश्रीश्री 1008 राजेन्द्र गिरी जी महाराज ने भी अयोध्याधाम मे प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर की सभी देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। महंत श्री ने कहा है की हम उस कालखंड मे है जिसमे हमने 500 सालों से जो सपना संजोया था उसे पूरा होते देखा है! हम सब सौभाग्य शाली है कि हमारे पूर्वजों ने जिस सपने के लिए बलिदान दिए, उस दिव्य अयोध्याधाम मे मंदिर मे आज प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने प्रभु राम से प्रार्थना कि है कि अपने हर भक्त को अपने जीवन के आधार पर जीने की शक्ति प्रदान करे और सभी देशवासी प्रभु राम की जीवनी के मुताबित असल व्यवहार मे भी अचरण कर सके। वहीं सच्ची सरकार सिद्धचानो मंदिर समैला के महंत एवं सेवक चमनलाल ने भी सभी देश वासियों को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This