April 17, 2026 5:08 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

आम लोगों की आवाज को सरकार की आवाज बनाने का किया जा रहा कार्य : मुख्यमंत्री सुक्खू

  • हिमाचल के 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण, गांवो के विकास से होगा प्रदेश का विकास
  • अगले दस सालों मे हिमाचल देश का सबसे आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा, सरकार योजनाओं पर कर रही कार्य
  • प्रदेश मे आपदा के बाद जनता को फैसला करना है कि आम लोगों की कौन सी है सरकार, आगामी लोकसभा चुनावों मे किसको देना है वोट

आवाज हिमाचल। हमीरपुर 
हिमाचल में 90 प्रतिशत लोग गांवों में रहते है, जब तक हम ग्रामीण स्तर पर मजबूत नहीं होंगे, गांवों का विकास नहीं होगा और तब तक प्रदेश का विकास और आर्थिक स्थिति भी नहीं सुधर सकती है। इसलिए हमने प्रदेश के लोगों की आवाज को सरकार की आवाज बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के कंज्याण मे लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद सीधे संवाद मे कही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों का विकास होगा तभी प्रदेश का विकास होगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार आम जनमानस के लिए ग्रामीण स्तर पर कई बड़ी योजनाएं लेकर आ रही है ताकि लोग सदृढ़ हो सकें। सरकार ने इसके लिए 40 साल पुराने कानूनों व नियमों को बदला है जिनका सीधा लाभ अब जनता को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री बोले हमीरपुर मे प्रदेश का पहला आधुनिक कैसर सेंटर खोला जायेगा जिस पर 150 करोड़ रूपये खर्च किया जायेगा ताकि हमारे लोगों को दूसरे राज्यों मे इलाज के लिए धक्के नहीं खाने पड़ें। सरकार प्रदेश में शिक्षा स्तर को मजबूत करने मे लगी है इसके लिए हर विधानसभा मे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अगले दस सालों मे देश का सबसे आत्मनिर्भर प्रदेश बनेगा ऐसी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। वहीं बीजेपी पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यह भी नेता है जिन्होंने आपदा के दौरान भी प्रभावित परिवारों का दु:ख दर्द बांटने के सिवाए राजनीति की। एक भी बीजेपी नेता ने आपदा में सरकार के साथ खडे होकर पीडि़तों की मदद के लिए केंद्र के समक्ष आवाज नहीं उठाई। बीजेपी ने आपदा को मानने से ही इनकार कर दिया। प्रदेश आर्थिक तंगी होने के बाबजूद सरकार ने पीडि़त परिवारों के साथ खडे रहकर उनका दु:ख दर्द बांटा और 4500 करोड़ रूपये का राहत पैकेज दिया। हिमाचल के किसी भी सांसद ने प्रदेश पर आई विपत्ति को लेकर केंद्र से राहत पैकेज दिलाने की बात तक नहीं की ऐसे में अब प्रदेश की जनता को सोचना है कि कौन सी सरकार जनता हितैषी है और आगामी लोकसभा चुनावों मे जनता हितैषी सरकार को वोट देना है या फिर जन विरोधी पार्टी को। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने भोरंज के विभिन्न क्षेत्रों करोड़ों रूपये से बनने बाली योजनाओं के शिलान्यास व उद्धघाटन किए और उसके उपरांत कंज्याण मे लोगों की समस्याओं का मौके पर हल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधायक सुरेश कुमार द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने की घोषणा करते हुए जाहु मे सव तहसील बनाने,लदरौर मे पुलिस चौकी खोलने, भरेडी मे स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने, समीरपुर स्कूल मे कमर्स व साइंस कक्षाएं चलाने व कंज्याण मे जलशक्ति विभाग का सब डिवीजन खोलने व महाविद्यालय कंज्याण मे पीजी व एम ए हिन्दी शुरू करने की घोषणा की है। विधायक सुरेश कुमार ने उनकी मांगो को पूरा करने की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री का भोरंज की जनता की तरफ से आभार व धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को भोरंज के विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रूपये के शिलान्यास व उद्घाटन किए है जिनमे जाहू में औद्योगिक क्षेत्र, जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह की आधारशिला रखी गई। सम्मू ताल में लगवाल्ती-बमसन पेयजल योजना, भुआणा नाला पुल और लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। मालियां सधरियाण पेयजल योजना, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय एवं आवास, जलशक्ति विभाग की योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य, बस स्टैंड और सम्मू ताल के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी गई। बस्सी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन कर उसका लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधायक सुरेश के आग्रह पर भोरंज क्षेत्र के लिए कई विकासात्मक कार्यों को अमलीजामा पहनाने की घोषणाएं भी कीं।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This