आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इसमें कक्षा ग्यारहवीं के अगले सत्र के भावी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। इन प्रतिनिधियों ने यह शपथ ली कि वह अपने दिए गए कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर आर.सी. लखनपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसके साथ वाइस चेयरमैन सी.पी. लखनपाल, निर्देशक पंकज लखनपाल प्रधानाचार्या नैना लखनपाल एवं अकादमिक प्रधानाचार्या डॉक्टर हिमांशु शर्मा, समन्वयिका शशि वाला, कंचन लखनपाल और मनीषा मारवाह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत की गई। स्कूल हैडब्याय रिषित शर्मा एवं हैडगर्ल आराध्या शर्मा रही। चारों सदनों में कैप्टन में रमन हाउस के कैप्टन आदिश्रेय राजवंश, भाभा हाउस के कैप्टन वंशिका मेहता, बोस हाउस में कैप्टन स्वेग चौकट और आर्यभट्ट हाउस में कैप्टन तन्मय नेगी रहे। वहीं दूसरी ओर राउंड स्क्वेयर कॉन्फ्रेंस कमेटी में अराइना को कैप्टन चुना गया। आईएवाईपी में कैप्टन रिश्ता डोगरा और एफ़एस का कैप्टन भव्या को चुना गया। एनसीसी का कैप्टन अथर्व सोनी, एमयूएन में लड़कों में तन्मय पंडित और लड़कियों में अन्वेषा पठानिया कैप्टन रही। वहीं स्पोर्ट्स में भी इसी तरह कैप्टन को चुना गया। स्पोर्ट्स में लड़कों में कैतन्य और लड़कियों में सानिध्य ठाकुर कैप्टन रही। हॉस्टल कैप्टन छात्राओं में तेंजिन मुंकित और छात्रों के महेश्वर सिंह परमार रहे। इन प्रतिनिधि छात्रों ने स्कूल प्रबंधन समिति का धन्यवाद किया कि उन्होंने हमें इस जिम्मेदारी के काबिल समझा। छात्रों ने पूरे सत्र के दौरान अपने कार्यों को ईमानदारी के साथ करने की शपथ ली।





