May 16, 2026 9:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

अच्छे संस्कारों के साथ अपनी संस्कृति को जीवन में ढालें छात्र : सतीश सोनी

  • जमली स्कूल ने मनाया वार्षिक समारोह, पूर्व प्रधान सतीश सोनी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

आवाज हिमाचल। बड़सर

बड़सर उपमंडल के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल जमली में वार्षिक परितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान सतीश सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत माता स्वरस्वती के समक्ष दीप प्रजवलित कर की गई। मुख्यातिथि का स्कूल पंहुचने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इसके उपरांत स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने मंच पर अपने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रोग्राम की बारी बारी से प्रस्तुति दी, जिसमें बच्चों ने पहाड़ी गीत, पंजाबी भांगड़ा, पहाड़ी नाटी, कविताएं, देश भक्ति से संबंधित गीत व नाटकों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्राथमिक स्कूल की तरफ से आध्यापिका मनोरमा देवी ने जबकि माध्यमिक की तरफ से किरण कुमारी ने मुख्यातिथि व अविभावकों के सामने बच्चों की वार्षिक रिपोर्ट रखी। समारोह के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सतीश सोनी ने कहा कि छात्र जीवन ही एक ऐसा समय है ज़ब बच्चों के भविष्य की नींव रखी जाती है और यहीं से बच्चे जो कुछ ग्रहण करते है उसी को अपने जीवन का आधार भी बनाते हैं, इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार देना भी गरुओं का कर्म है। उन्होंने कहा कि बच्चे का पहला गुरु मां-बाप होते है इस लिए सभी अविभावक अपने बच्चों को घर से ही अच्छे संस्कार के साथ साथ अपनी संस्कृति के बारे में बताये। उसके बाद दूसरे गुरु शिक्षक होते हैं जो शिक्षा की लौ जलाकर बच्चों के भविष्य को संवारने का काम करते हैं। उन्होंने बच्चों को अपने माता पिता व अपने से बड़ों का सम्मान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चे के लिए पढ़ाई जरूरी है उसी तरह आज के आधुनिक युवाओं मे इन्हे विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार करना हमारा कर्तव्य है। बच्चे पढ़ाई ही नहीं बल्कि खेल के माध्यम से भी अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। मुख्यातिथि ने सभी अविभावकों व क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वह सभी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों मे दाखिल करवाये और सरकार की योजनाओं का लाभ उठायें, उन्होंने कहा कि जमली स्कूल को माध्यमिक करवाने मे क्षेत्र के लोगों का योगदान रहा है और बड़ी मशक्त के बाद इस स्कूल को यह दर्जा मिला है इसलिए अपने क्षेत्र के इस स्कूल को और असगे ले जाने के लिए अपने बच्चों को दाखिल करवाएं। उन्होंने शिक्षकों से भी कहा कि वह भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए बच्चों को हर फील्ड के लिए तैयार करे ताकि हमारे बच्चे किसी भी फील्ड में किसी से कम न रह जाएं। सतीश सोनी ने संस्कृति प्रोग्राम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए अपनी तरफ से 11 हजार रुपए की राशि भेंट की। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ, स्कूल प्रबंधन कमेटी प्राथमिक प्रधान बिकी कुमार, माध्यमिक विकास कुमार, कमेटी के अन्य सदस्य, क्षेत्र के बुद्धि जीवी लोगों मे पूर्व प्रधान दीना नाथ, कैप्टन जोगिंदर सिंह, अमन कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This