May 16, 2026 7:23 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भाजपा के राज मे देश मे बढ़ी गऱीबी, और अनुराग ठाकुर विकसित भारत की कर रहे बात : कौशल

  • भाजपा के विकसित भारत कि तस्वीर 81 करोड़ देशवासी गऱीबी रेखा से नीचे
  • केंद्र सरकार ने किया देश को अंधविश्वास व रूढि़वादी की ओर ले जाने का महान काम

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रदेश की चारों सीटें जीतने के दावे को कोरी गप्प करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी एक ब्यान में कहा कि विधानसभा चुनावों में हार का स्वाद चखने के उपरांत भाजपा की केंद्र सरकार ने जिस प्रकार सौतेला व्यवहार करते हुए अन्याय प्रदेश के साथ किया है जनता उसको समझ चुकी है और लोकसभा चुनावों में उसका भाजपा से हिसाब भी लेगी। कौशल ने कहा भाजपा एक तरफ विकसित भारत का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर इसके नेता गला फ़ाड़ फ़ाड़ कर 81 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन देने और शौचालय बनाने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वास्तविकता यह है की भाजपा शासनकाल में देश में न केवल गरीबी बढ़ी है अपितु देश को अंधविश्वास और रूढि़वाद की ओर ले जाने का महान कार्य को भी नरेंद्र मोदी की सरकार बड़ी चतुराई से अंजाम देने में लगी है और इस मुद्दे पर वह अनुराग के दावे से सहमत हैं क्योंकि निश्चित रूप से देश तथा देशवासियों को आदिकाल की तरफ ले जाने कार्य मात्र मोदी सरकार ही कर सकती है जबकि आज़ादी के उपरांत जवाहर लाल नेहरू ने रूढिय़ों, अज्ञानता तथा अंधविश्वासों के वातावरण से देश को विज्ञान, शिक्षा और तरक्की के मार्ग पर आगे ले जाने का कार्य किया इंदिरा गांधी के नेतृव में देश की सेना ने विश्व के नक्शे ऊपर पाकिस्तान के टुकड़े कर एक नए देश की स्थापना की परंतु उन्होंने कभी इसका राजनीतिक श्रेय नहीं लिया जबकि मोदी सरकार ने पुलबामा के शहीदों के नाम पर भी खुल कर वोट मांगने की राजनीति की। कौशल ने कहा कि अनुराग के दावे हवा हवाई साबित होंगे और भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें हारेगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This