April 26, 2026 10:14 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नए साल में एचआरटीसी लोगों को देगा तीन तोहफे, बसों में कैशलेस होगा सफर

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

जनवरी से ही एचआरटीसी कॉलेज विद्यार्थियों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा दे देगा। आईटी विभाग ने इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) नए साल में प्रदेश के लोगों को तीन तोहफे देगा। जनवरी से कैशलेस सफर, ऑनलाइन बस पास और वर्कशॉप इनवेंट्री की सुविधा शुरू हो जाएगी। 20 जनवरी तक तीनों सुविधाएं औपचारिक रूप से शुरू करने की योजना है। प्रदेश में नए साल से एचआरटीसी की बसों में यात्री कैशलेस सफर कर पाएंगे। एचआरटीसी ने नई हाईटेक मशीनों की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसके बाद शिमला मंडल के तहत शिमला लोकल, धर्मशाला मंडल के तहत पालमपुर, हमीरपुर और मंडी मंडल के तहत सुंदरनगर डिपो में टिकटिंग मशीन के ट्रायल होंगे। इसके बाद सभी परिचालकों को नई मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। जनवरी से ही एचआरटीसी कॉलेज विद्यार्थियों को ऑनलाइन बस पास की सुविधा दे देगा। आईटी विभाग ने इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। सुविधा मिलने के बाद विद्यार्थियों को पास बनाने के लिए कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। फरवरी से स्कूल बस पास और रियायती कार्ड भी ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकेंगे।

 

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This