शानन प्रोजेक्ट को लेकर पंजाब सरकार पर बोला जुबानी हमला
धर्मशाला में खालिस्तान समर्थकों के वॉल राइटिंग पर कहा लिया जाएगा कड़ा फैसला
भाजपा पर आपदा के समय सरकार का सहयोग न करने के लगाए आरोप
केंद्र सरकार पर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने के भी लगाया आरोप
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक त्रासदी से प्रभावित लोगों को राहत पंहुचाने के लिए ऐतिहासिक पैकेज जारी किया है! यह शायद देश के इतिहास मे पहली बार हुआ है कि किसी सीएम ने अपने लोगों राहत देने के लिए इतना बड़ा पैकेज देने की हिम्मत दिखाई है! यह बात हमीरपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही! उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद लगभग 4500 करोड रुपए का राहत पैकेज तैयार किया है और राहत मैन्युअल में बदलाव कर आपदा प्रभावितों को अधिक से अधिक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया है! उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि ज़ब प्रदेश आपदा की संकट परिस्थितियों से त्राहि त्राहि कर रहा था बीजेपी नेताओं ने उस दौरान भी राजनीति की है! उन्होंने कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि आम जनता की सहायता के लिए सरकार द्वारा केंद्र को रेगुलशन डाला लेकिन बीजेपी ने उस पर भी राजनीति करते हुए उसे सहमति नहीं जताई है! उपमुख्यमंत्री बोले कि पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल मे कुप्रबंधन के कारण प्रदेश पर करोड़ों रूपये का कर्ज लादा है! चुनाव के लास्ट साल मे बीजेपी ने सरकारी खर्चे पर चुनाव लड़ने का प्रयास करते हुए सैंकड़ो करोड़ रूपये पानी की तरह वहाया है जिस के चलते बीजेपी प्रदेश व नई सरकार पर 92 हजार करोड़ रूपये कर्ज मे डुबो गई है! उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर भी हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्राकृतिक त्रासदी से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र की तरफ से कोई विशेष राहत पैकेज नहीं दिया गया है! प्राकृतिक आपदा से प्रदेश को 15 हजार करोड़ रूपये का नुक्सन हुआ है केंद्र से तीन बार टीम आकालन के लिए आ चुकी है बाबजूद केंद्र ने हिमाचल की जनता के लिए सहायता नहीं दी है! उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश के कर्मचारियों के पैशन के 9 हजार करोड़ रूपये पर कुंडली मार कर बैठी है जिसे देने से मना किया जा रहा है वहीं प्रदेश सरकार ने वाटरसेस को वहाल करने का प्रयास किया लेकिन केंद्र ने उस पर भी अड़ंगा लगा दिया है! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते है लेकिन अब तक न तो उन्होंने और न ही होममनिस्टर ने अभी तक हिमाचल का दौरा किया है!
बॉक्स
शानन प्रोजेक्ट हिमाचल ने पंजाब को 40 साल की लिस्ट पर दिया था लेकिन बड़े ही दुख की बात है कि आज पंजाब किसी प्रोजेक्ट को तय समय के बाद हिमाचल को लौटाने की बजाय इस पर अपना मालिकाना हक जाता रहा है पंजाब की नियत में बदनियत आ गई है। हिमाचल अपने इस प्रोजेक्ट को वापस लेने के लिए पूरी कानूनी लड़ाई लड़कर अपना हक पंजाब से वापस लगा यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सर्किट हाउस हमीरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहानी अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह हिमाचल की इस संपत्ति को अब तय समय के बाद उसे वापस कर दे हिमाचल उसका छोटा भाई है मानते हैं कि दी हुई चीज को वापस करना बहुत दुख होता है लेकिन हिमाचल को उसका हक चाहिए है अगर उन्हें सही तरीके से यह संपत्ति वापस नहीं की गई तो इसके लिए पूरी कानूनी लड़ाई लड़कर हिमाचल का हक उसे दिलवाया जाएगा।
बॉक्स
धर्मशाला में खालिस्तान समर्थकों की बाल राइटिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार इसका कड़ा विरोध करती है और पूर्व में भी ऐसी घटना में शामिल लोगों को पकड़ा गया था और इस मुद्दे पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
बॉक्स
हमीरपुर के सर्कट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बड़े ही खेद की बात है कि जब हिमाचल के हित के लिए त्रासदी को लेकर एक प्रस्ताव विधानसभा में लाया गया तो विपक्ष इसका विरोध किया और इस प्रस्ताव को पास होने नहीं दिया ऐसा लग रहा है कि हिमाचल में लीडरशिप का संकट खड़ा हो रहा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो श्वेत पत्र लाया था उसका भी भाजपा ने कोई जवाब नहीं दिया त्रासदी का पैकेज आज तक हिमाचल को नहीं मिला है नियमों के मुताबिक जो मिलना चाहिए वह भी नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि गारंटीयों को पूरा करने की फिक्र भाजपा ना करें ओपीएस लागू करके इसका बड़ा उदाहरण कांग्रेस सरकार पेश कर चुकी है । उन्होंने कहा कि भाजपा में अगर इच्छा शक्ति होती तो वह इस ओपीएस को लागू करके दिखाती लेकिन भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में सिर्फ कर्मचारियों पर डंडे चलकर उनका शोषण किया गया सभी गारंटीयों को एक-एक करके पूरा किया जाएगा। कांग्रेस अपने राजधर्म को सही तरीके से और सही समय पर निभाएगी।





