April 29, 2026 8:02 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कांग्रेस ने छीना कोविड योद्धाओं का रोजगार: देशराज शर्मा

 जिला परिषद कर्मचारी हड़ताल पर, प्रदेश सरकार सुप्तावस्था में, जनता में पनप रहा रोष

हमीरपुर जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी पर किया कटाक्ष

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा एवं भाजपा मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष आदर्श कांत, नादौन मंडल के अध्यक्ष विक्रम पठानिया, सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा, बड़सर मंडल के अध्यक्ष यशवीर पटियाल, भोरंज मंडल के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बुधवार को यहां जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोविड योद्धाओं का रोजगार छीना है। इसके अतिरिक्त जिला परिषद कर्मचारी हड़ताल पर हैं और प्रदेश सरकार सुप्तावस्था में चली गई है। इस कारण जनता में काफी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगारों को पांच लाख रोजगार देने की गारंटी देने वाली कांग्रेस की सरकार ने 1844 आउटसोर्स कर्मियों का रोजगार छीन लिया है। अपनी जान पर खेल कर जिन योद्धाओं ने कॉविड काल में विश्व भर में फैली सबसे भयंकर महामारी के विरुद्ध लड़ाई में प्रदेश को अपनी बहुमूल्य सेवा देकर आम जनमानस के प्राणों की रक्षा की थी, उन कॉविड योद्धाओं का रोजगार छीनकर बहुत ही घिनौना काम किया है। जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि हर जगह पर सुख की सरकार का ढिंढोरा पीट रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भोली भाली जनता को गारंटीयों के सब्ज़बाग दिखाकर बेवकूफ बनाने में सफल पाई, लेकिन सत्ता में काबिज होते ही अपनी ही दी हुई गारंटियाँ भूली गए। पूरे प्रदेश में आज यह स्थिति बनी हुई है कि सत्ता के नशे में मस्त कांग्रेस सरकार जनता को लूटने और भाजपा को कोसने के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का राग अलापने वाली कांग्रेस सरकार ने अगर कोई व्यवस्था परिवर्तित की है तो वह यह है कि भाजपा सरकार में मिलने वाले बिजली के 125 यूनिट जो मुफ्त में मिलते थे जनता को राहत मिलती थी वह बंद कर दिए। प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिला था उनको फिर से बेरोजगार कर दिया। प्रदेश के कई हिस्सों में 50 साल बाद लोगों की सुविधा के लिए संस्थान उपलब्ध करवाए गए थे उनको इन्होंने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। यह व्यवस्था परिवर्तन कांग्रेस सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भोली भाली आवश्यक है लेकिन इतनी भी बेवकूफ नहीं है कि बार-बार कांग्रेस के झांसे में आती रहे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This