मामले की जानकारी मिलते ही एसपी हमीरपुर ने दिए कार्रवाई के आदेश
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर शहर धीरे धीरे पार्किंग स्थल में तबदील होता जा रहा है! शहर के मुख्या सड़क मार्ग पर बने फुट पाथ पर दिन रात गाड़ियाँ ख़डी रहती है जिन्हे देख लगता है कि ये शहर नहीं बल्कि पार्किंग स्थल है! जिला प्रशासन ने नादौन चौंक से लेकर भोटा चौंक तक लोगों की सुविधा के लिए मुख्या सड़क मार्ग के किनारे राहगीरों के लिए फुटपाथ तो बनाया लेकिन अब यह फुटपाथ शहर के बीच गाड़ियों की पार्किंग का स्थल बनकर रह गया है! जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना पेश आ सकती है! दीगर है कि जिला प्रशासन ने बाजार से अतिक्रमण हटाते हुए कई दुकानों व घरों को निशादेही के बाद इस उदेश्य से तोड़ा था ताकि राहगीरों को पैदल चलने के लिए सुविधा मिल सके लेकिन बिडंबना यह है कि फुटपाथ के नाम पर लोगों ने इस जगह को पार्किंग स्थल बना डाला है! जिससे राहगीरों को तो पैदल चलने की बेहतर सुविधा नहीं मिल पाई उल्टा फुटपाथ पर दिन रात ख़डी यह गाड़ियां वाहन चालकों के लिए भी सर दर्द बन रही है! शहर का आलम यह हो चूका है कि भोटा चौंक से लेकर नादौन चौंक व हमीर होटल तक बने फुट पाथ के दोनों ओर लोग अपनी गाड़ियों को पार्क कर रहें है, जिससे राहगीरों को पैदल चलने में खासी परेशानियां काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है! हैरानी इस बात की है कि करीब 1 किलोमीटर के इस क्षेत्र में जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात रहते है और जगह जगह पुलिस विभाग के कैमरे भी लगे हुए है इसके बाबजूद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है! फुट पाथ पर ख़डी गाड़ियों को देखकर ऐसा लगता है मानो प्रशासन ने ही लोगों को गाड़ियाँ खडे करने के लिए यह पार्किंग स्थल चिह्नत किया हो! हालांकि हमीरपुर शहर जिला मुख्यालय के समीप है और हर समय किसी न किसी विभाग का कोई न कोई अधिकारी यहाँ से गुजरता है लेकिन किसी ने भी फुट पाथ पर ख़डी रहती इन गाड़ियों से राहगीरों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की जहमत नहीं उठाई है! बड़ी बात तो ये है कि पुलिस की नाक तले लोग बिना किसी डर के कानून को ठेंगा दिखाते हुए फुट पाथ पर गाड़ियाँ ख़डी कर फिर से सरकारी भूमि को कब्जाने की फिराक में है लेकिन हमीरपुर की पुलिस व प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है! कभी कबार किसी ने शिकायत कर दी तो एक दो गाड़ियों के चालान भले ही मामले को ठंडा करने के लिए जरूर पुलिस काटती है लेकिन गाड़ियों को सड़क किनारे राहगीरों के लिए बनाए फुट पाथ से हटबाने में पुलिस भी वेवस नजर आ रही है! इसे अब लोगों की दादागिरी माने या फिर जिला प्रशासन सहित पुलिस विभाग की नाकामी यह बात आम लोगों की समझ से परे है!वही एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा का कहना है कि फुटपाथ पर गाड़ियां ख़डी करना सख्त मना है, ऐसा करने वालों से हमीरपुर पुलिस सख्ती से निपट रही है। गाड़ियों के चालान काट कर उन्हें सड़क से हटवा दिया गया है।





