आवाज हिमाचल। हमीरपुर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र की समताना कलां पंचायत का रणजीत सिंह पुत्र रत्न चंद 5 अगस्त से लापता हैं! रणजीत सिंह की पत्नी शंकुतला देवी ने इसकी रिपोर्ट बड़सर थाना में दर्ज कारवाई हैं! शंकुतला देवी ने बड़सर पुलिस को दी गई पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट के मुताबिक रणजीत सिंह 42 पुत्र रत्न चंद गाँव समताना खुर्द, ग्राम पंचायत समताना,तहसील बिझड़ी 5 अगस्त सुबह 5 बजे बीना किसी को बताये घर से कहीं निकल गया हैं जो वापिस नहीं लौटा हैं! परिजनों ने अपने स्तर पर रणजीत सिंह की रिश्तेदारों व आस पास के क्षेत्रों में तलाशने की कोशिश की लेकिन उक्त व्यक्ति कहीं नहीं मिला! उसके उपरांत शंकुतला देवी ने थाना बड़सर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं! पुलिस ने मामला दर्ज कर रणजीत सिंह की तलाश शुरू कर दी हैं! पुलिस बड़सर ने बताया कि रणजीत सिंह की आयु 41 वर्ष हैं, कद 5 फिट 6 इंच, व 5 वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ हैं वह हिन्दी व पहाड़ी बोल व समझ लेता हैं यदि उक्त व्यक्ति के बारे में किसी को कोई सूचना मिले तो पुलिस थाना बड़सर के फोन नंबर 01972-283021, 288021 पर संपर्क कर सूचना दे सकता हैं!





