🗺️
India States
राज्य समाचार चुनें
Tap any state on the map
J&K Ladakh H.P. Punjab CH Uttarakhand Haryana DL Uttar Pradesh Rajasthan Bihar SK Arunachal P. Assam NL MN MZ TR Meghalaya W.Bengal Jharkhand Madhya Pradesh Chhattisgarh Odisha Gujarat DD DNH Maharashtra Goa Karnataka Telangana Andhra P. Tamil Nadu Kerala PY LK A&N
Powered by Pulse of the Nation

खबर लोड हो रही है...

👤 लेखक
📅 तारीख
💬 0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...

पूर्व सीपीएस एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज भारती का इस्तीफा आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्वीकार कर लिया है। पार्टी संगठन ने आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफे को मंजूरी देते हुए उपाध्यक्ष पद पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नीरज भारती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही पार्टी संगठन में उनके कार्यकाल का औपचारिक समापन हो गया है।

गौरतलब है कि नीरज भारती ने कुछ समय पहले अपने पद से इस्तीफा देते हुए राज्य सरकार और कांग्रेस संगठन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि यह निर्णय लेना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए लगातार मेहनत की।

अपने इस्तीफे के पीछे के कारण बताते हुए नीरज भारती ने आरोप लगाया था कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान मेहनती और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की गई। उनका कहना था कि संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर नहीं मिल रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच निराशा का माहौल बन गया है।

नीरज भारती के इस्तीफे और उसके स्वीकार होने को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप आने वाले समय में पार्टी संगठन के भीतर चर्चा का विषय बने रह सकते हैं।

फिलहाल प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद इस प्रकरण पर पार्टी के अगले कदमों पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

Awaz Himachal
Author: Awaz Himachal

लेखक / Author
pulseofthenation
Awaz Himachal की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।
📰 संबंधित खबरें सभी देखें
ताजा खबरें
विज्ञापन
🌤 मौसम — लखनऊ, UP
--°C
लोड हो रहा है...
📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
--%
नमी
-- km/h
हवा
--°C
महसूस
विज्ञापन
📂 श्रेणियाँ
🏷️ लोकप्रिय टैग्स
लोड हो रहा है...

खबर लोड हो रही है...

👤लेखक
📅तारीख
💬0 टिप्पणी
👁️
📢 शेयर करें 📘 Facebook 🐦 Twitter 💬 WhatsApp ✈ Telegram
📰
इमेज लोड हो रही है...
खबर लोड हो रही है...
📢 इस खबर को शेयर करें: 📘 Facebook 💬 WhatsApp 🐦 Twitter ✈ Telegram
लेखक / Author
AapkaUP24 Team
AapkaUP24 की संपादकीय टीम उत्तर प्रदेश और देश-विदेश की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुंचाती है।