June 27, 2025 12:26 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

भाजपा के नवनियुक्त महामंत्रियों ने विधायक आशीष से मिल किया आभार व्यक्त

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भाजपा मंडल ग्रामीण के नवनियुक्त दोनों महामंत्रियों राकेश कानूनगो एवं प्रमोद पटियाल ने बुधवार को अन्य कार्यकारिणी सदस्यों सहित विधायक सदर आशीष शर्मा से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मंडल कार्यकारिणी के इन पदाधिकारियों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी उनकी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक आशीष शर्म ने कहा कि सभी कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी को और सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महामंत्री राकेश कानूनगो एवं प्रमोद पटियाल ने विधायक आशीष शर्मा व पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व पार्टी की मजबूती व हर कार्यक्रम के उचित निष्पादन के लिए एकजुटता से कार्य करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, कमलेश परमार, कैप्टन तिलक राज शर्मा, सतीश चौहान सहित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी वसदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This