May 22, 2026 4:03 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मंदिरों की संपत्ति से जुडी है श्रद्धालुओं की आस्था, इसका उपयोग फिजूलखर्ची पर न करे सरकार : लखनपाल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मंदिरों की निधि को सरकारी योजनाओं में इस्तेमाल करने के फैसले पर भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का धन श्रद्धालुओं की सुविधाओं और मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों के कल्याण के लिए होना चाहिए, न कि सरकार की असफल नीतियों को चलाने के लिए। लखनपाल ने कहा कि सनातन संस्कृति और आस्था का केंद्र रहे मंदिरों की संपत्ति को जनता के लिए उपयोग करने के बजाय, सरकार अपने आर्थिक कुप्रबंधन को छुपाने के लिए इस निधि पर निर्भर हो रही है। यह फैसला न केवल हिंदू समाज की आस्था पर आघात है, बल्कि प्रदेश सरकार की आर्थिक बदहाली का भी प्रमाण है। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि मंदिरों का धन श्रद्धालुओं और धार्मिक स्थलों की बेहतरी के लिए उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस निधि को मंदिरों में सुविधाओं के विस्तार, धर्मशालाओं के निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिल सकें। सरकार को चाहिए कि वह मंदिरों के धन को श्रद्धालुओं की सुविधाओं और ट्रस्ट कर्मचारियों के कल्याण में लगाएं, ताकि धार्मिक आस्था का सम्मान बना रहे। लखनपाल ने सरकार को चेताते हुए कहा यदि सरकार ने अपना यह फरमान वापिस नहीं लिया तो भाजपा प्रदेश हित व धार्मिक हित के लिए हर लड़ाई लड़ेगी और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरबाजा भी खटखटाएगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This