February 26, 2026 10:02 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

दीन हित मंडल कैहरवीं ने दी आर्थिक सहायता

आवाज हिमाचल । हमीरपुर
दीन हित मंडल कैहरवीं इकाई ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा संचालित प्रयास संस्था की सहयोगी इकाई दीन हित मंडल कैहरवीं ने अजय कुमार सपुत्र गरीब दास अम्मण निवासी को आर्थिक सहायता प्रदान की। गौरतलब है कि अजय अनाथ है उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है उसकी दो बहने हैं इन तीनों का पालन पोषण इनकी नानी तथा मामा द्वारा ही किया गया। लडकियों की शादियां भी नानी तथा मामा द्वारा ही की गई। अब इस लड़के की शादी है उसका खर्चा भी नानी द्वारा ही किया जाएगा जो कि दीन हित मंडल कैहरवीं की सम्मानीय सदस्य भी है । अत: दीन हित मंडल कैहरवीं इकाई ने पांच हजार की आर्थिक सहायता का चैक इस जरूरत मंद परिवार को भेंट किया। इस अवसर पर इकाई प्रधान विजय सांख्यान, कोषाध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह, सदस्य शीलांदेवी, मीना कुमारी, माया देवी, पवन कुमार, अनिल कुमार व अन्य परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This