March 6, 2026 5:39 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

20 के बाद होंगे प्रेस क्लब हमीरपुर के चुनाव : सुशील शर्मा

  • अनुशासनहीनता के चलते तीन पत्रकारों को लिया निलंबित करने का निर्णय

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
प्रेस क्लब हमीरपुर की बैठक बुधवार को प्रेस क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न निर्णय पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से अनुशासनहीनता के चलते तीन पत्रकारों को प्रेस क्लब हमीरपुर से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही प्रेस क्लब हमीरपुर की 20 फरवरी तक मेंबरशिप ड्राइव चलने का निर्णय लिया गया जिसमें विभिन्न नए पत्रकारों को प्रेस क्लब हमीरपुर का सदस्य बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न खेल गतिविधियों में टीम के कप्तान के पास ही अंतिम निर्णय रहेगा तथा उसके निर्णय पर किसी प्रकार का विवाद सदस्यों द्वारा नहीं किया जाएगा। बैठक में 20 फरवरी के उपरांत प्रेस क्लब हमीरपुर के चुनाव करवाए जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मेंबरशिप अनुमोदन के लिए चार सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार नीलकांत भारद्वाज, अरविंदर सिंह, जसवीर कुमार व डॉ आदित्य पुरी को सदस्य बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जाता तब तक वर्तमान अध्यक्ष सुशील शर्मा ही प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहेंगे। बैठक का संचालन महासचिव अरविंद सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर नीलकांत भारद्वाज, जसवीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, डा. आदित्यपुरी, कंचन शर्मा, अशोक राणा, मंगलेश कुमार, रवि ठाकुर, राजकुमार, राजकुमार सूद, जसवीर कुमार, विकेश कुमार, कमलेश भारद्वाज, जीवन कुमार कमलेश कुमार, विशाल राणा, मोहन चौहान, उषा चौहान, हर्ष शर्मा, संतोष कुमारी व अनिल शर्मा उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This