May 10, 2026 5:26 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

टौणी देवी में परीक्षा पर चर्चा 2025 : विद्यार्थियों को मिले प्रेरणादायक संदेश

आवाज हिमाचल। टौणी देवी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा के तनाव और तैयारी को लेकर आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा 2025 का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों और अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परीक्षा को एक सकारात्मक अवसर के रूप में अपनाने पर जोर दिया और कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को परखने और निखारने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखना और निरंतर अभ्यास करना सफलता की कुंजी है। विद्यालय प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक दिखाने के लिए प्रत्येक इंटरएक्टिव पैनल पर विशेष व्यवस्था की गई थी ताकि कोई भी छात्र इस प्रेरणादायक संवाद से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान परीक्षा को लेकर बच्चों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें यह संदेश दिया कि परीक्षा का तनाव न लें, बल्कि उसका आनंद लें, क्योंकि जब हम किसी कार्य को पूरे मन से करते हैं तो वह बोझ नहीं लगता, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का आनंद बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने अभिभावकों को भी संदेश दिया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी स्वाभाविक प्रतिभा को उभरने का अवसर दें। उन्होंने स्मार्ट अध्ययन तकनीकों पर जोर देते हुए बताया कि किस प्रकार विषयों को रोचक बनाकर पढ़ाई की जा सकती है और समय प्रबंधन के सही तरीकों को अपनाकर परीक्षा के डर को समाप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वे सोशल मीडिया और डिजिटल गैजेट्स का सही तरीके से उपयोग करें और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर अपनी पढ़ाई को और प्रभावी बना सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को परीक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अपने विचार साझा किए और उन्हें कठिन विषयों को सरलतम तरीके से समझने के सुझाव दिए।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This