February 6, 2026 5:47 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प पर दिल्ली वालों ने लगाई मोहर : धूमल

  • पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर दी प्रतिक्रिया

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पर आखिरकार दिल्ली वासियों ने भी अपने मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत केंद्र की मोदी सरकार की लोकप्रियता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जब से देश की बागडोर पीएम मोदी ने संभाली है, तब से देश विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने काफी समय तक राज किया, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि आखिरकार दिल्ली की जनता ने भी केजरीवाल को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार अपना संकल्प धरातल पर उतारा है, उससे आम जनमानस काफी प्रभावित हुआ है। जहां विकास की गति बढ़ी है, वहीं विश्व पटल पर भी भारत को एक नई पहचान मिली है। धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में प्रदेश वासियों ने कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका जरूर दिया, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार जनता के भरोसे पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने कहा कि आए दिन पैसा ना होने का रोना कांग्रेस सरकार के नेता रोते रहते हैं, जबकि फिजूलखर्ची की बात आती है तो अपने चहेतों को उच्च पदों पर बिठाने से कोई परहेज नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां सदैव जनता विरोधी रही हैं एवं उन्हें आम जनमानस से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस प्रकार भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, उससे आम आदमी पार्टी को तो झटका लगा ही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी की तो लुटिया ही डूब गई है। उन्होंने कहा कि स्वयं को देश की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली कांग्रेस की देश की राजधानी में एक भी सीट नहीं आई है, जोकि जनता में कांग्रेस की छवि को दर्शाता है। धूमल ने कहा कि आगामी वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और नए आयाम स्थापित करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जहां देश आर्थिक तौर पर सुदृढ़ हुआ है, वहीं आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को भी केंद्र सरकार ने समय-समय पर सुलझाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से अब राजधानी में रुके हुए विकास को नई गति मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों को धरातल पर उतारने में जो परेशानियां दिल्ली में आती थीं, वह अब नहीं रहेंगी। धूमल ने कहा कि दिल्ली वासियों ने मोदी जी पर अपना विश्वास जताया है एवं अब प्रधानमंत्री जी और दिल्ली भाजपा सरकार दिल्ली वासियों की उम्मीदों पर कार्य करेंगे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This