- जिला भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर दी बधाई
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पिछले 27 वर्षों का दिल्ली में जो भाजपा का सूखा चला हुआ था, वह आखिरकार इस चुनाव में समाप्त हुआ है। दिल्ली बीजेपी की जीत के असली हीरो पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर रहे हैं। उनकी इस चुनाव में सराहनीय भूमिका रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने वाले मुद्दे जैसे शराब माफिया से मिलीभगत एवं शीशमहल का मुद्दा, यमुना की सफाई ना कर पाने का मुद्दा, सड़कों में पड़े हुए गड्ढे एवं सीवरेज की अव्यवस्था का मुद्दा आदि कई मुद्दों को समय-समय पर उठाकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली को आम जनमानस के सामने रखा था। आज इसी के परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु दिल्ली में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ने हमेशा से ही देश हित में स्वयं को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ उन्होंने हिमाचल प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचली छोकरे पर गर्व है।





