April 6, 2026 11:44 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सभी मंडलों की कार्यकारणी के विस्तार के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल रहेंगे मौजूद : राकेश ठाकुर

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल को हमीरपुर जिला के सभी मंडलों की कार्यकारणी के विस्तार के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। ठाकुर ने कहा सभी मंडलों की कार्यकारिणी के विस्तार के लिए बिहारी लाल दो दिवसीय हमीरपुर जिला के प्रवास पर होंगे। वह 9 और 10 फरवरी को जिला के सभी 10 मंडलों में प्रवास कर प्रदेश भाजपा द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत मंडलों के 45 सदस्यीय टीमों की सूची तैयार करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा 9 फरवरी को बड़सर, भोरंज, हमीरपुर, तीनों विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों की बैठक होंगी और 10 फरवरी को सुजानपुर और नादौन के चार मंडलों की बैठक होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस बार सभी मंडलों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के अतिरिक्त कुल 45 सदस्य होंगे जिसमें जारी गाइडलाइन में 15 महिलाएं और तीन सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति से रहेंगे। इस तरह मंडल के पदाधिकारियों की सूची में पांच महिलाएं और एक अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग से लिया जाना अनिवार्य है।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि उन्होंने सभी मंडलों में निर्देश दे दिए गए हैं की सभी जो गाइडलाइन दी गई है उसके अनुरूप ही सूची बनाई जाए साथ उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं की पदाधिकारी में उन्हीं लोगों को स्थान दिया जाए जो पार्टी के लिए समय दे सकते हो और पूर्व में उन्होंने पार्टी हित के लिए कार्य किए हों। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है भाजपा जिला को पहले की तरह एक मजबूत संगठन के साथ कार्य करें और आने वाले समय में जिला हमीरपुर में सभी विधानसभा की सीटें जीतें और हमारे सांसद को जिला हमीरपुर से भारी लीड मिले।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This