April 6, 2026 11:57 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हैप्स में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण आशीर्वाद समारोह आयोजित

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह से हुई, जिसमें छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर विद्यालय चेयर पर्सन प्रोफेसर आर.सी. लखनपाल एवं वाइस चेयरपर्सन सी.पी. लखनपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर नैना लखनपाल, अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष कमल सिंह, समन्वयिका कंचन लखनपाल, मनीषा मारवाह, विनिता गुप्ता, बिंदु शर्मा एवं इवेंट मैनेजर सीमा देवी और 12वीं कक्षा के अध्यापक भी समारोह में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के छात्र परिषद के सदस्यों ने किया। इसके पश्चात, एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथियों, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का गरिमामयी स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह सभागार में आयोजित इस समारोह में संगीत वाद्यवृंद (ऑर्केस्ट्रा), गणेश वंदना एवं लोकगीत की सुंदर प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विशेष बना दिया। प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक आशीर्वचन प्रदान किए, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता का संचार हुआ। इसके बाद प्रधान बालिका (हेड गर्ल) आराध्या एवं प्रधान बालक (हेड बॉय) ऋषित ने विद्यालय में अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य विद्यार्थियों को सीखने का अवसर मिला।समारोह के प्रमुख आकर्षणों में मैत्री नृत्य प्रस्तुति (फ्रेंडशिप मैशअप डांस) एवं बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा गिटार संग गीत प्रस्तुति शामिल रही। इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया और विद्यार्थियों के बीच गहरी मित्रता और एकता का संदेश दिया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This