April 6, 2026 12:05 PM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

पीजीआई में उपचाराधीन आरूषि की मदद को, सामाजिक संस्था ज्योति कलश ने बढ़ाया कदम

  • संस्था के अध्यक्ष सूरम सिंह की अध्यक्षता सौंपा 50 हजार रुपए का चेक

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
सामाजिक जिम्मेवारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए सामाजिक संस्था ज्योति-कलश, टिहरा द्वारा ग्रयोह गांव की निर्धन परिवार की 16 वर्षीय बेटी आरूषि सुपुत्री राजेन्द्र सिंह को 50,000 रुपए की सहायता राशि जारी की है, आरूषि एक गम्भीर बिमारी से जूझ रही हैं तथा काफी समय से पी.जी.आई. चंडीगढ से उपचाराधीन है। परिवार में आय का कोई भी नियमित साधन नहीं है। दिहाड़ी मजदूरी से ही परिवार की गुजर-बसर होती है। संस्था ने मामले की अनिवार्यता व गंभीरता को देखते हुए पीडि़ता के इलाज पर हो रहे भारी भरकम खर्च की आंशिक प्रति-पूर्ति करने का निर्णय लेकर उक्त आशय हेतु 50,000 रुपए की सहायता राशि का चेक बेटी के पिता के पक्ष में जारी कर उन्हे भेंट किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सूरंम सिंह के अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों ने बेटी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। यह जानकारी देते हुए सामाजिक संस्था ज्योति-कलश की महासचिव सुषमा ठाकुर ने बताया कि पिछले तीन महीनों में समिति 2,40,000 रुपए की राशि गम्भीर बिमारी से ग्रस्त, जरूरतमंदों व होनहार बच्चों के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रोत्साहन स्वरूप वितरित कर चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र की यह संस्था बिना किसी सरकारी अनुदान के केवल अपने नियमित सदस्यों के मासिक योगदान पर सामाजिक कार्यों में संलग्न है। अपने सदस्यों की सिफारिश पर ही जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है तथा कार्यकारिणी की सम्मति से बाढ़, भूकंप, शिक्षा,आगजनी, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्राकृतिक आपदाओं में अपना यथासंभव योगदान करती है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This