March 8, 2026 9:57 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

महाविद्यालय धनेटा में रोजगार के ऊपर एक दिवसीय व्याख्यान पर कार्यशाला आयोजित

आवाज हिमाचल। नादौन
राजकीय महाविद्यालय धनेटा में रोजगार के ऊपर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की रोजगार परामर्श समिति द्वारा किया गया। समिति समन्वयक डॉ प्रीतम चंद ने मुख्य अतिथि सुरेंदर शर्मा जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर , विशेष वक्ता अनीश जसवाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिनन्दन एवं स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त छात्रों ने भाग लिया और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करना छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला छात्रों को रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने और उन्हें अपने करियर को तैयार करने में मदद करेगी। कार्यशाला में मुख्यातिथि ने रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने करियर के लिए तैयारी करने और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान के बारे में बताया। विशेष वक्ता अनीश जायसवाल ने सरकारी, गैर-सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में विभिन्न प्रकार के रोजगारों के बारे में विस्तार से बताया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This