- पुलिस ठगी करने वाले शातिरों को पकडऩे के लिए विभिन्न स्थानों पर दे रही दबिश
आवाज हिमाचल। भोरंज
जिला हमीरपुर के भोरंज थाने के अंर्तगत शाही गांव के एक युवक से शादी के नाम पर 1,50,000 रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। भोरंज थाने में जितेश शर्मा नामक युवक ने ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भोरंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शादी के नाम पर ठगी करने वाले शातिरों के बारे में पता किया जा रहा है। एफआईआर में शिकायतकर्ता जितेश शर्मा ने बलदेव शर्मा सपुत्र नानक चंद खरसल गांव तहसील सरकाघाट जिला मण्डी ने शादी करवाने की एवज में 1,50,000 रूपये दिए थे। गत 13 दिसंबर 2024 को शादी करवाने वाला व्यक्ति बलदेव शर्मा, बबीता पुत्री तेग वहादुर नामक युवती के साथ भोरंज कोर्ट में शादी के लिए लाए। परन्तु युवती का जन्म का कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने कारण वकील के द्वारा शपथ पत्र के माध्यम से शादी करवा दी गई। ठगों द्वारा शिकायतकर्ता व उसके परिजनों को विश्वास दिलाया गया कि युवती के जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज जल्दी ही उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। जिन पर विश्वास करके शिकायतकत्र्ता ने परिजनों के समक्ष पूरे विधि विधान से अपने मूल गांव में मंदिर में भी शादी की। शादी के बाद ठगी की नियत से दुल्हन घर से आभूषण लेकर यह कहकर यमुनानगर जाने की जिद्द की कि उसकी मां बहुत बीमार है। उसके वाद 18 दिसंबर को शिकायतकर्ता जब युवती के साथ यमुनानगर जगाधरी हरियाणा स्थित गलोवल अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर उपस्थित महिला व अन्य एक लड़की जो शादी वाले दिन उसके साथ थी उन्होंने बताया कि इसकी मां आईसीयू में हैं और मिलने नहीं दिया जायेगा। दुल्हन ने शिकायतकर्ता पति को आश्वासन दिया कि वह दो दिन के बाद वापिस आ जाएगी और उन्हें वापिस घर भेज दिया। उसके बाद लड़की ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। शादी करवाने वाले बलदेव शर्मा ने भी मामले में कन्नी काटना शुरु कर दिया तथा शिकायतकर्ता के गहनों, पैसों को वापिस करने से मना कर दिया। जितेश शर्मा ने इस फिल्मी स्टाईल में रचे षड्यंत्र को भांपते हुए शिकायत दर्ज की।
क्या बताते हैं पुलिस अधीक्षक
हमीरपुर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले से संबंधित हर पहलू को ध्यान में रखते हुए अन्वेषण कार्य कर रही है और शीघ्र ही इन ठगों को पकड़ लिया जाएगा।





