April 3, 2026 7:33 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी का मामला मात्र तीन दिनों में सुलझाया 

आवाज हिमाचल।नादौन

गत शनिवार को नादौन में हुई मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी का मामला मात्र तीन दिनों में सुलझा कर नादौन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बुधवार को माननीय अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। जानकारी देते हुए डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल का एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला था इस फोटो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और ट्रैप लगाया गया। पुलिस ने ग्राहक बनकर उससे फोन खरीदने के लिए संपर्क किया। जब आरोपी चंडीगढ़ से फोन बेचने के लिए नादौन बस अड्डा पर पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शनिवार को चंडीगढ़ से चोरी करने के इरादे से ही जरूरी औजार लेकर नादौन आया था। रात करीब 1:30 बजे उसने दवाइयों की दुकान के ताले तोड़े परंतु उसे वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसने मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर अंदर से मोबाइल और अन्य सामान चुराया और बैग में भरकर पैदल ही बस अड्डा पहुंच गया जहां सुबह तक वह बैग सहित एक किनारे बैठा रहा। सुबह एक शेयरिंग कैब द्वारा वह पूरा सामान लेकर चंडीगढ़ पहुंच गया। आरोपी की पहचान अर्जुन के तौर पर हुई है वह नादौन के साथ लगते भड़ोली क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी काफी पढ़ा लिखा है और चंडीगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि आरोपी से सामान की रिकवरी करवाई जाएगी। वहीं डीएसपी नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जा रही है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This