April 3, 2026 7:33 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर का बेटा आशीष सुजानपुरिया 9एक्सएम टीवी पर बिखेरेगा अपनी गायकी का जादू

आशीष ने इंडियन टेलेंट फस्र्ट ऑडिशन में टॉप फिफ्टी में पाई जगह, मंच ने भेजा पास

आशीष को अपना सपना पूरा करने के लिए पड़ेगी आपके वोट की जरूरत, सभी करें वोटिंग

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

पहाड़ी व हिंदी गायक आशीष सुजानपुरिया अब इंडियन टेलेंट फस्र्ट के मंच पर अपनी मधुर आबाज का जादू बिखेरेंगे। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के एक साधारण परिवार से संबध रखने बाले 24 वर्षीय आशीष सीजनपुरिया ने इंडियन टेलेंट फस्र्ट के ऑडिशन मे टॉप फिफ्टी मे जगह बनाई है। उत्तराखंड के रुड़की मे आयोजित ऑडिशन में अपनी मधुर आवाज से जजों का दिल जीत कर हमीरपुर के बेटे आशीष ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। इंडियन टेलेंट फस्र्ट मंच ने आशीष सुजानपुरिया को अक्तूबर माह में होने वाले मेगा ऑडीशन के लिए पास भी भेजा है। नाइन एक्स एम टीवी पर प्रसारित होने वाले इंडियन टेलेंट फस्र्ट मंच पर अब हमीरपुर का सुजानपुरिया बड़े पर्दे पर अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे। आशीष सुजानपुरिया को इस ऑडिशन के लिए पास मिलने से जहां परिवार में खुशी की लहर है वहीं पुरे हमीरपुर में उनकी मधुर आवाज व टेलेंट के चर्चे भी खूब गूंज रहे है। काबिले गौर यह है कि आशीष सुजानपुर क्षेत्र के टिकरू गांव के एक साधारण परिवार से संबध रखते हैं। उनकी माता हाउस वाइफ है और पिता शॉपकीपर है। आशीष अब तक कई पहाड़ी व हिंदी गाने गा चुके है और चंद दिनों पहले उन्होंने इंडियन टेलेंट फस्र्ट के ऑडिशन के लिए अप्लाई किया था। अप्लाई करने के बाद उन्हें उत्तराखंड के रुड़की में ऑडिशन देने का मौका मिला जहां आशीष सुजानपुरिया ने टॉप फिफ्टी मे जगह बनाई है। आशीष अब 9 एक्सएम टीवी पर आयोजित होने जा रहे इंडियन टेलेंट फस्र्ट के प्रोग्राम के बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाने के लिए बेताब हैं। आशीष सुजानपुरिया ने बताया कि यह सुनहरा मौका उन्हें मां बाप व परिवार की वहज से मिला है जिन्होंने मेरे गायकी के सपने को पूरा करने के लिए मेरी हर जगह स्पोर्ट की है। उन्होंने हिमाचल व देश के सभी राज्यों के लोगों से अपील की है कि अक्तूबर माह मे इंडियन टेलेंट फस्र्ट मंच का आयोजन होगा जिसमें मुझे आप सबकी वोटिंग की जरूरत रहेगी। इस ऑडीशन में अपने बेटे आशीष सुजानपुरिया के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें ताकि आपके प्यार व सहयोग से आपका बेटा फाइनल तक पंहुचने मे कामयाबी मिल सके।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This