आवाज हिमाचल। धनेटा
राजकीय महाविद्यालय धनेटा बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का आयोजन धनेटा से 3 किलोमीटर दूर मानखंड के किनारे झुग्गी झोपडिय़ों में रह रहे बच्चो को शिक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा की तथा इस अभियान में धनेटा पंचायत की प्रधान मधुबाला तथा जिला परिषद सदस्य संजय कुमार ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवर्स और रेंजर्स, रेड रिबन क्लब, महिला प्रकोष्ठ समिति के सौजन्य से इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। डॉ. ज्ञानचंद राणा ने झुग्गी झोपडिय़ों में रहने वाले अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा उन्होंने बताया कि शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में आना, देश के भविष्य में भागीदार बनना, अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है, के बारे में बताया। महाविद्यालय धनेटा रेड रिबन क्लब के सौजन्य से धनेटा, उसके आसपास के क्षेत्र में एचआईवी एड्स महामारी से बचने संबंधी विशेष जागरूकता अभियान चलाया तथा यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वर्तमान समय में मानव अनेक समस्याओं से जूझ रहा है, जिसमें एचआईवी एड्स एक भयंकर तथा जानलेवा बीमारी है, इससे कैसे बचा जा सकता है तथा इसके क्या-क्या प्रभाव मानव जीवन के ऊपर पडते हैं, के बारे में महाविद्यालय के छात्रों तथा शिक्षक वर्ग ने विशेष भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक वर्ग प्रो. नीलम कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय कुमार, प्रोफेसर मदन सिंह, डॉ. अंजना कुमारी तथा धनेटा पंचायत की प्रधान एवं सदस्य और संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य में विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लोगों में जागरूकता लाने तथा लोगों के जीवन को सुगम कैसे बनाया जा सकता है, से संबंधित होते हैं।





