आवाज हिमाचल। नादौन
राजकीय उच्च विद्यालय जामन मैरा में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में संसाधनों को सांझा करते हुए कक्षा प्रथम से दसवीं तक के छात्रों ने विभिन्न प्रकार गतिविधियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति आदर प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्याध्यापक राज कुमार धीमान के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति व शिक्षाविद् डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके किया गया मुख्याध्यापक ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी दी हुई शिक्षाओं से सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया, साथ ही विद्यालय में प्रथम शिक्षा संवाद का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम कुमारी व सदस्यों में बड़ी संख्या में भाग लिया। शिक्षा संवाद के दौरान अभिभावकों ने छात्रों की उपलब्धियों को जांचा तथा अध्यापकों के साथ बातचीत करते हुए विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की। मुख्यध्यापक ने अभिभावकों को अपने बच्चों को नशों से दूर रखने तथा स्वछता के पाठ स्वयम भी पढऩे व अपने बच्चों को भी पढ़ाने का आग्रह करते हुए समाज में बढ़ रही दुष्प्रवृत्तियों से अपने बच्चों को बचाने के लिए सचेत रहने और अध्यापकों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर समाज को एक नई दिशा में लेकर जाने का आग्रह किया।





