आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में शनिवार, 10 अगस्त को एक दिवसीय जेंडर सेंसिटिविटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को लैंगिक समानता के महत्व से अवगत कराना और समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव को दूर करने के लिए आवश्यक दृष्टिकोण और रणनीतियों पर चर्चा करना था।कार्यशाला में डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा से वंदना गुलेरिया और संस्कार वैली स्कूल नवरोठ से डॉ. निधि गुप्ता ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई, जिसमें स्कूल की प्राचार्या हिमांशु शर्मा, प्राचार्या नैना लखनपाल, उप प्राचार्य अश्विनी कुमार, और समन्वयिका कंचन लखनपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के साथ-साथ डीएवी आलमपुर, डायमंड इंटरनेशनल स्कूल पट्टा, और विनायक पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कुल 55 शिक्षकों ने भाग लिया।





