आवाज हिमाचल। नादौन
डीडीएम साईं कालेज कल्लर में सिमुलेशन की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का प्रारम्भ कालेज कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. मलकीयत सिंह राणा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिन रिसोर्स पर्सन डॉ मोनिका परमार, सोनिया डोगरा व हरिश कुमार रहे। कार्यशाला के दूसरे दिन रिसोर्स पर्सन विजय कुमार, सुनील कुमार व अंजना देवी रहे। कार्यशाला के अंतिम दिन रिसोर्स पर्सन दर्पण शर्मा, डॉ सोनू कुमार, डॉ राजेश वर्मा व शकुन रहे। इस कार्यशाला में सभी वक्ताओं ने सिमुलेशन के महत्व एवं सिमुलेशन की बारीकियों पर चर्चा की। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किए जाने चाहिए। अंत में डॉ. मधु बाला ने प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल और समस्त स्टाफ सदस्यों का इस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यशाला में समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।





