April 8, 2026 3:24 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

एसओएफ लेवल 2 परिणाम 2024 : छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान सहित विषयों में अपने असाधारण कौशल और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) स्तर 2 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान में प्रधानाचार्या नैना लखनपाल ने एसओएफ, एनएसओ में कक्षा 9 के मयंक शर्मा और एसओएफ, आईएसओ में 10वीं कक्षा के अक्षर दीवान को 2500 रुपये के चेक और जोनल उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इसके अलावा 10वीं कक्षा के चिन्मय शर्मा, 11वीं कक्षा के शाश्वत शर्मा और साधिक, एसओएफ, एनएसओ में 8वीं कक्षा के हेमंत चौहान, योजस्व पठानिया और एसओ एफ, आईएमओ में 12वीं कक्षा के अच्युत कृष्णा और अनवी महाजन को सम्मानित किया। एसओएफ, एनएसओ और आईईओ में 12वीं कक्षा के छात्रों को 500 रुपये के उपहार वाउचर और जोनल उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या ने छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This