April 21, 2026 12:53 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

डिपो संचालक समिति ने उपचुनावों को लेकर कसी कमर

  • कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए कर रहे प्रचार
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
प्रदेश में हो रहे तीन उपचुनावों को लेकर प्रदेश डिपो संचालक समिति ने कमर कस ली है। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने ज़ारी ब्यान में कहा कि प्रदेश में हो रहे तीनों उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने का निर्णय लिया है। हमीरपुर व देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर पुष्पिंदर वर्मा व देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ डिपो संचालक दो दो बैठकें करके कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना चुके हैं और नालागढ़ से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा के पक्ष में प्रचार करने के लिए उक्त विधानसा क्षेत्र के डिपो धारकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश के डिपो धारकों को आस है कि प्रदेश में हुए आम विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस पार्टी द्वारा डिपो संचालकों को 20,000 मासिक वेतन देने का वायदा प्रदेश सरकार शीघ्र पूरा करेगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This