February 25, 2026 9:59 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

नप सुजानपुर के किराये का जल्द भुगतान करें दुकानदार, नहीं तो होगी कारवाई

आवाज हिमाचल। सुजानपुर

नगर परिषद सुजानपुर में अतिक्रमण करने वाले व्यवसायियों से अब प्रशासन सख्ती से निपटेगा! बस स्टैंड व आसपास के एरिया मे अतिक्रमण करने वालों को सुजानपुर प्रशासन ने अंतिम चेतावनी भी दी है। वहीं नगर परिषद की दुकानों के किराये पर कुंडली मार बैठे धना सेठों पर भी प्रशासन कड़ी कार्रवाई के मूड में है। ऐसे में उपमंडल प्रशासन ने ऐसे दुकानदारों को आगाह किया है कि जल्द नगर परिषद को किराये का भुगतान करें अन्यथा प्रशासन कानूनी कारवाई कर दुकानें भी खाली करवा सकता है। अतिक्रमण करने वाले लोगों को पहली बार हिदायत देकर छोड़ा गया है लेकिन यदि फिर सड़क नालियों पर समान सजाया गया तो चालान के साथ समान को जब्त करने के लिए भी प्रशासन वाध्य होगा। एसडीएम रोहित शर्मा, नगर परिषद अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में बाजार का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान एसडीएम ने तमाम दुकानदारों को हिदायत दी है। आदेशों को न मानने वाले लोगों के खिलाफ अब प्रशासन कानूनी कार्रवाई करेगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This