March 18, 2026 2:47 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बिझड़ी तहसील परिसर में बैठे डॉक्युमेंट राइटर लोगों से वसूल रहे निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे

जमीनी सबंधी कार्यो को करवाने पहुँच रहे लोगों को लूटने का सिलसिला जारी, उच्च अधिकारी मौन
आवाज हिमाचल । बिझड़ी
बिझड़ी तहसील में आए दिन आम आदमी लुटने को मजबूर हो रहा है। तहसील परिसर में बैठे डॉक्युमेंट राइटर निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे लोगों से वसूल रहे हैं । तहसील में हर छोटा से बड़ा डॉक्यूमेंट बनाने पर प्रशासन द्वारा निर्धारित फीस से कई गुना अधिक दाम डॉक्युमेंट राइटरों द्वारा वासदा जा रहे हैं यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह से कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं जिनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है परंतु किसी प्रकार का एक्शन प्रशासन द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ नहीं लिया गया है जिसके चलते आज भी क्षेत्र की जनता लूटने को मजबूर है प्रशासन द्वारा रेट लिस्ट तो लगाई गई है परंतु इस रेट लिस्ट पर कोई अमल नहीं हो पा रहा है। क्योंकि जो लोग गांव से आकर अपने भूमि संबंधी सेटेलमेंट डीड या रजिस्ट्री इत्यादि करवाने के लिए आते हैं उनकी नजर इस लिस्ट तक नहीं पहुंच पाती और डॉक्युमेंट राइटर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ऐसा नहीं है कि यह अवैध वसूली प्रशासन के ध्यान में नहीं है कुछ दिन पहले ही सकरोह गांव के एक व्यक्ति से सेटेलमेंट डीड के एवज में 11000 की वसूली की गई थी। किसी तरह जब इस आदमी ने हिम्मत करके प्रशासन तक अपनी व्यथा पहुंचाई तो आनन फानन में इसके पैसे वापस किए गए। मंगलवार को ही ऐसा एक और मामला सामने आया जिसमें की एक महिला के नाम पर बनी 265000 गिफ्ट डीड के एब्ज में लगभग 5000 की फीस वसूली इनके द्वारा की गई। हालांकि महिला ने अपनी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। परंतु इस तरह से तहसील परिसर में चली सरेआम लूट से हर व्यक्ति तंग चुका है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने से क्षेत्र के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस बारे में तहसीलदार बिझड़ी संदीप चंदेल से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मेरे पास मौखिक रूप में कई शिकायतें आई हैं परंतु लिखित रूप में कोई शिकायत अभी तक नहीं पहुंची है लेकिन भविष्य में यदि कोई शिकायत पहुंचती है तो प्रशासन द्वारा शक्ति से निपटा जाएगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This