February 5, 2026 8:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

साऊथ साफ, नार्थ हाफ, 4 को देश से बीजेपी सरकार साफ : अमृत गिल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
साऊथ में साफ, नार्थ मे हाफ, 4 जून के बाद बीजेपी देश से साफ यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस की तरफ से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया प्रभारी अमृत गिल ने हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस चुनाव में बीजेपी के खिलाफ खड़ी है। जनता बीजेपी के खिलाफ बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश के युवाओं को अग्निवीर और किसानों को आंदोलनवीर बनाकर रख दिया है। भाजपा ने इस सदी के सबसे बड़े चंदा लो चंदा दो घोटाले को अंजाम दिया है। ईडी और सीबीआई के दम पर कंपनीयों को डरा धमका कर पार्टी फंड के नाम पर चंदा वसूली को अंजाम दिया है। अमृत ने कहा कि देव भूमि हिमाचल के हमीरपुर को वीरभूमि कहा जाता है यहां के हर घर से युवा भारतीय सेना में सेवाएं देता है लेकिन मोदी सरकार ने अग्निवीर जैसी योजना को युवाओं पर थोप कर उनके भविष्य से खिलवाड किया है। बीजेपी जनता के मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई पर कोई बात नहीं करती है और केवल धर्म के नाम पर देश को बांट रही है। अनुराग ठाकुर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री है लेकिन आपदा के समय हिमाचल के हितों की केंद्र मे पैरवी तक नहीं कर पाए इस से बड़ी श्रम की बात और क्या हो सकती है। चार बार सांसद बनने के बाबजूद भी अनुराग हमीरपुर मे अपने पिता प्रो. प्रेम कुमार धूमल के बस स्टैंड बनाने के सपने तक को पूरा नहीं कर पाए तो जनता व हिमाचल के हितों की बात तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने 5 चरणों के चुनावों मे अभी तक बीजेपी का सुफड़ा साफ कर दिया है 4 जून को बीजेपी का सत्ता से भी सफाया होने वाला है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This