February 28, 2026 9:51 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

पूर्व मुख्यमंत्रियों ने की जनसेवा की राजनीति, वर्तमान मुख्यमंत्री कर रहे हैं झूठ और फरेब : राजेंद्र राणा

आवाज हिमाचल। सुजानपुर
सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने शुक्रवार को टौणी देवी सेक्टर में कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर करारे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सुक्खू से पहले हिमाचल प्रदेश में जितने भी मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने सेवा की राजनीति की लेकिन सुक्खू झूठ, फरेब, छलकपट और साजिश की राजनीति करते हैं, और उन्हें प्रदेश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर में आकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे जाहिर होता है कि सत्ता हाथ से खिसकने की बौखलाहट में उनका मानसिक संतुलन भी गड़बड़ा गया है। इसलिए वह मुख्यमंत्री को यह सलाह देते हैं कि वह समय पर किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ से अपना पूरा चेकअप करवा लें और विशेषज्ञ की हिदायतों का पालन करें। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि चुनाव अभियान के बीच प्रदेश सरकार के मुखिया का इस तरह मानसिक संतुलन गड़बडा जाना कोई शुभ लक्षण नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर का बच्चा-बच्चा यह जानता है की राजेंद्र राणा का 23 साल का सामाजिक सेवा का सफर रहा है और वह जनता के दुख सुख में हमेशा शामिल होते आए हैं और जरूरतमंदों की मदद से कभी भी पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री झूठ बोलकर यहां की जनता को गुमराह नहीं कर सकते क्योंकि सुजानपुर की जनता यह भलीभांति समझती है कि मुख्यमंत्री सुक्खू तो झूठ बोलकर वापस शिमला चले जाएंगे लेकिन राजेंद्र राणा ही उनके दुख सुख में शामिल होगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि वह स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं और सुजानपुर की स्वाभिमानी जनता मुख्यमंत्री के झूठ, फरेब और छलकपट जैसे हथकंडों में आने वाली नहीं है, और जनता 1 जून को वोट की चोट से करारा जवाब देगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This