नामांकन समारोह मे उमड़े अप्रत्याशित हजूम ने साबित कर दिया कि अनुराग का विकल्प अनुराग ही हो सकते है
आवाज हिमाचल । हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर के नामांकन समारोह मे उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ जीत की पक्षधार बनी है। अनुराग ठाकुर की लोकप्रियता का जादू हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौंक पर जनता के सिर चढ़ कर बोला है। नामांकन समारोह मे उमड़े अप्रत्याशित हजूम ने यह साबित कर दिया है कि अनुराग ठाकुर का कोई सानी नहीं है और अनुराग का विकल्प केवल अनुराग ही हो सकते है। अनुराग के नामांकन समारोह मे भाजपा के दिगज नेताओं सौदान सिंह राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल,प्रतिपक्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य नेतागण मुख्यतौर पर उपस्तिथ रहे। निर्वाचन अधिकारी के पास नामांकन करने के बाद समारोह मे अनुराग ठाकुर के पंहुचते ही कार्यकताओं ने उन्हें कंधों पर उठाकर उनपर फूलों की वर्षा की और जीत का जयघोष करते हुए इस बात का एहसास करा दिया कि प्रदेश में परिस्थिति कोई भी हो जनता उनके पक्षधर बनकर खड़ी है।
बॉक्स
20 सालों में कमाया सिर्फ जनता का प्यार और आशीर्वाद :अनुराग
गांधी चौंक पर नामांकन समारोह मे उमड़ी अप्रत्याशित, उत्साहित भीड़ को संबोधित करते हुए अनुराग ने कहा कि हमीरपुर का बेटा हुँ और अपने बेटे को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने हमेशा अपना प्यार और आशीर्वाद बख्सा है। गांधी चौंक पर कार्यकर्ताओं के उमड़े हुजूम ने एक बार फिर इस बात का एहसास करवा दिया है कि हिमाचल की चारों लोकसभा व 6 विधानसभा सीटों पर कमल खिलेगा। अनुराग ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे पिछले दस वर्षो मे देश निरंतर प्रगृति की तरफ बढ़ा है। यह मोदी सरकार का ही करिश्मा है कि भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है। कांग्रेस ने 60 साल देश पर राज किया लेकिन इन वर्षो में कांग्रेस ने केवल पाकिस्तान को ही महत्व दिया, कांग्रेस ने कश्मीर को पाकिस्तान बनाकर रखा था जिसपर मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर तिरंगा फहराया, देश मे हिन्दुओं के लिए कई धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाते हुए अब हिन्दुओं के 500 सालों के इंतजार पर विराम लगाकर अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण करवाया है। अनुराग ने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस हमेशा यह ब्यान देती है कि पाकिस्तान ने चूडिय़ाँ नहीं पहनी है तो मंै कांग्रेस को बता देना चाहता हुँ कि भारत की बेटियां हाथों मे चूड़ी पहने हुए भी पाकिस्तान का को छठी का दूध याद दिला सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 से ज्यादा सीट जीत कर फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। लेकिन इस बार केवल केंद्र मे ही भाजपा की नहीं बल्कि हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर 20 सालों मे अनुराग ने कुछ कमाया है तो वह जनता का प्यार है और मेरे चाहने वाले गांधी चौंक पर मुझे फिर आशीर्वाद देने पंहुचे है जिसके लिए सभी प्रबुद्ध जनता का आभार प्रकट करता हुँ और विश्वास दिलाता हुँ कि आपकी आशाओं पर खरा उतरते हुए हिमाचल व हमीरपुर के हितों व विकास के लिए सदैव सबसे आगे रहूंगा।
बॉक्स
अनुराग ठाकुर तोड़ेंगे जीत के लिए अपना ही रिकार्ड :सौदान सिंह
अनुराग ठाकुर के नामांकन समारोह मे पंहुचे राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा कि गाँव-गाँव व शहर-शहर केवल एक ही बात सुनने को मिल रही है कि कांग्रेस जो कुछ भी बोले और करे लेकिन आएंगे तो फिर मोदी ही। उन्होंने कहा देश की जनता ने एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है और हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें भी भारी बहुमत से भाजपा जीत रही है। उन्होंने कहा कि नामांकन समारोह मे उमदा जन सैलाब इस बात को ब्यान कर रहा है कि इस बार अनुराग ठाकुर अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए भारी बहुमत से जीतेंगे वहीं 6 विधानसभा सीटें भी भाजपा की झोली मे आने वाली है। उन्होंने कहा कि इस बार देश मे एक साथ दो सरकारें बनने जा रही है केंद्र मे मोदी तो हिमाचल मे भाजपा की सरकार बनेगी।







