February 13, 2026 9:30 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बड़सर उपचुनावों मे इस बार शराफ़त की होगी अग्निपरीक्षा

कांग्रेस जिन योद्धाओं व वाणों से जितना चाहती युद्ध, वह एक के बाद एक पहुंच रहे इंद्र की तरकश में

नेरी के 12 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस कहा- चेहरा वही होना चाहिए चाहे पार्टी कोई भी हो नहीं पड़ता फर्क

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
बड़सर के विधानसभा उपचुनावों में इस बार शराफ़त की अग्निपरीक्षा होने वाली है। एक तरफ कांग्रेस को छोड़ भाजपा के प्रत्याशी बने इंद्रदत्त लखनपाल हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने पहली मर्तवा ढटवाल से राजपूत चेहरे सुभाष ढटवालिया को टिकट देकर चुनाव में उतारा है। इंद्रदत्त लखनपाल शालीनता, शराफ़त व मिलनसार व्यक्तित्व के दम पर तीन बार कांग्रेस टिकट पर जीत हासिल कर चुके है जबकि इस बार उन्हें भाजपा ने चुनाव पर उतारा है वहीं सुभाष ढटवालिया को कांग्रेस ने लंबी माथापच्ची के बाद धरती पुत्र के नाम पर राजपूत वोट को साधने के प्रयोग पर पहली मर्तवा टिकट दिया है। ढटवालिया का व्यक्तित्व भी लखनपाल की तरह सरल व शराफ़त वाला है ऐसे में अब देखना यह है कि बड़सर की जनता के सामने किसकी शराफ़त टिक पाती है। हालांकि वर्तमान समीकरणों की बात की जाए तो कांग्रेस जिस तरह टिकट को लेकर पिछड़ी रही अभी तक उसी के सामान्तर पंक्ति में चलते हुए अपने चुनावी प्रचार में भी पिछड़ी नजर आ रही है जबकि लखनपाल पिछले एक माह से जनता के बीच में हैं और अपनी सियासी कुशलता का परिचय देते हुए प्रचार प्रसार में बीजेपी संगठन व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जुटे हुए है। दीगर यह भी है कि लखनपाल के भाजपा में शामिल होने से जहां कार्यकर्ताओं मे खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं नेताओं को वह रास नहीं आ रहे हैं। ऐसे मे गुटों मे बंटी भाजपा को समेटना भी लखनपाल के लिए ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाने जैसा है लेकिन 2012 में जब वह बड़सर कांग्रेस से चुनाव जीते थे गत समय भी कांग्रेस की हालत ऐसी ही थी लेकिन लखनपाल ने अपने राजनितिक कुशलता का परिचय देते सभी को एक माला मे पिरोकर भाजपा का तलस्मि तोड़ा था और अब तो भाजपा खेमे से मैदान मे उतरे हैं। लखनपाल चुनावी प्रचार को दिन प्रतिदिन नई धार देते नजर आ रहे हैं। बड़सर में कांग्रेस जिन योद्धाओं व वाणों के दम पर चुनावी महाभारत जितना चाहती है। वह बारी-बारी से लखनपाल के राजनीतिक कौशल के चलते उनके तरकश की शोभा बन रहे हैं। बुधवार को भी इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में नेरी गांव के एक दर्जन से ज्यादा परिवारों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा मंडलाध्यक्ष यशवीर पटियाल की अध्यक्षता में सभी परिवारों को विधिवत ढंग से भाजपा में शामिल किया गया है। इस दौरान इन परिवारों का साफ कहना है कि जो व्यक्ति बुरे वक्त में अपनी व अपने परिवार की जान की परवाह किए बगैर हमारा सहारा बना हो हम सब उसके साथ खड़े हैं चाहे पार्टी कोई भी हो इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है हमें सिर्फ चेहरा वही चाहिए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले 12 सालों मे इंद्रदत्त लखनपाल ने बड़सर को ही अपना कर्म क्षेत्र नहीं बनाया बल्कि लोगों के दिलों में अपना घर बनाया है और ऐसे में उन्हें घर से निकालना कदापि कांग्रेस के लिए कोई आसान होने वाला नहीं है।

बॉक्स

भाजपा मंडलाध्यक्ष यशवीर पटियाल, जौडे अम्ब प्रधान रजनी पीला, उप प्रधान रमन सोनी की उपस्थिति में बीडीसी सदस्य पवन कुमार, बाल कृष्ण, सुनील दत्त, अशोक, प्रोमिला, लता कुमारी, रोशन लाल, महादेव, सरस्वती देवी, संतोष कुमारी, सरोती देवी ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया है। सभी ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल व लोकसभा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को भारी मतों से जीत दिलवाने का संकल्प लिया है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This