February 5, 2026 9:32 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी 10 व 11 को जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता : पंकज भारतीय

पंजीकरण की अंतिम तिथि 9, इसके बाद नहीं होगा कोई पंजीकरण

नंगें पांव नहीं दौड सकते हैं खिलाड़ी

आवाज हिमाचल । हमीरपुर
हमीरपुर जिला ऐथलेटिक्स संघ की वार्षिक प्रतियोगिता 10 व 11 मई को सिंथेटिक् खेल मैदान अणु में आयोजित की जाएगी। संघ की बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष पंकज भारतीय ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन में आयोजित की जाएगी। 10 मई को अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 व पुरूष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता रहेगी। 11 मई को अंडर 8 अंडर 10 व अंडर 12 समूह में बालक व बालिकाओं दोनों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर जून माह में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता व नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी खिलाडियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 9 मई तय की गई है। इसके बाद किसी खिलाड़ी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। कोई भी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में नंगें पांव नहीं दौडेंगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी 30 मी., 40 मी., 50 मी., 60 मी., 100 मी., 200 मी., 400 मी., 600 मी., 800 मी., 1500 मी., 2000 मी., 3000 मी., 5000 मी., लंबी कूद, गोला फेंक, 4 गुना 100 मी. मिक्स रिले रेस में भाग लेंगे। खिलाड़ी अपने साथ अपनी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कापी लेकर आएगें। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए खिलाडी, क्लब या फिर स्कूल महासचिव संदीप डडवाल फोन नं 9418057867 या फिर संगठन सचिव विजय राणा से फोन नंबर 9418060134 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय अतुल, महासचिव संदीप डडवाल, कोषाध्यक्ष विजय राणा, सचिव अनिल शर्मा, सुनील धीमान, करण डोगरा, सूरज ठाकुर उपस्थित रहे।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This