April 6, 2026 3:22 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मुख्यमंत्री की तरह कांग्रेस की एक लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी भी झूठी : इंद्र दत्त लखनपाल

कहा- बड़सर से रहा है मुख्यमंत्री का सौतेला व्यवहार, एक दर्जन एचआरटीसी के रूट किए डायवर्ट, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने चुनावों से पहले हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी थी लेकिन सत्ता मिलने के बाद मुख्यमंत्री की गारंटी झूठी साबित हुई है। यह आरोप बड़सर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत विभिन्न बूथों के दौरे के दौरान लगाए हैं। लखनपाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला मे स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल चरमरा गई हैं। बड़सर अस्पताल बिना किसी ठोस नीति के गुणवता पूर्ण संसाधनों से जूझ रहा है। जिला के अन्य अस्पतालों के हालात भी ऐसे ही हैं जहां डॉक्टर है वहां मशीनरी नहीं और जहां मशीनरी उपलब्ध है वहां डाक्टरों का टोटा खल रहा है। बड़सर हॉस्पिटल रेफरल हॉस्पिटल बनकर रह गया है। यहां पर सर्जिकल ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर तो है लेकिन ऑपरेशन थिएटर ही नहीं है अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की मशीन है तो है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं। लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़सर से एचआरटीसी की लगभग एक दर्जन बसों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। अस्पतालों में हिमकेएर एवं आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं हो पा रहा। सतलुज से पानी उठाने की स्कीम को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा कुर्सी संभालने के बाद से बड़सर विस के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। लखनपाल बोले कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भी विधायक रहते जलील किया और कांग्रेस पार्टी को छोडऩे को मजबूर किया। यदि मुख्यमंत्री प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चलाते तो शायद यह दिन उन्हें नहीं देखने पड़ते लेकिन मुख्यमंत्री को पार्टी से बढ़कर मित्रों की सरकार चलानी थी। लखनपाल ने कहा एक तरफ मुख्यमंत्री बजट न होने का रोना लगातार रो रहे हैं और दूसरी तरफ अपने मित्रों को कैबिनेट रैंक बांट कर प्रदेश के खजाने को लुटा रहे हैं जिसका हिसाब भी उन्हें जनता के समक्ष देना चाहिए। लखनपाल बोले भाजपा प्रत्याशी के रूप मे वह लगातार जनता के बीच है जहां लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए कंपेन की जा रही है। जनता से अथह स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा 6 विधानसभा व 4 लोकसभा सीटों पर भारी बहुमत से जीत रही है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा का जादुई आंकड़ा 400 के पार होगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This