March 4, 2026 8:48 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बागियों ने ईमान बेचकर पार्टी ही नहीं जनता को भी किया शर्मसार : राजेश धर्माणी

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में एक जून को होने बाले लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों को लेकर बड़सर कांग्रेस ने गारली मे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान बड़सर कांग्रेस से टिकट के चाह्वानों सहित कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। उधर, इस सम्मेलन में संगठन के नाम पर पर्दे के पीछे से सियासी रोटियां सेकने वाले कुछ नेता भी फ्रंट लाइन में सबसे आगे रहे। कांग्रेस के सम्मेलन में कार्यकर्ता कम और नेता ज्यादा नजर आए। कार्यक्रम के दौरान सभी टिकटार्थियों ने मंच से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का दम मंत्री के सामने भरा है लेकिन टिकट आंवटन के बाद कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का दम भरने वाले ये नेता कांग्रेस प्रत्याशी का कितना साथ देते है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलवक्त कैबिनट मंत्री राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि जनता का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के साथ है। कांग्रेस जनता के साथ व आशीर्वाद से लोकसभा की चारों व विधानसभा की सभी 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बागी विधायकों के कारण प्रदेश पर उपचुनावों का अतिरिक्त बोझ पड़ा है जिन्हे अब भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत बनाना है इसलिए पार्टी जिस भी व्यक्ति को टिकट देकर चुनाव में उतारती है हम सब ने मिलकर उसे जिताकर विधानसभा भेजना है। उन्होंने कहा जनता को तय करना है कि उन्हें अनाथ बच्चों के लिए माई बाप बने, कर्मचारियों को पेंशन देने, युवाओं को नौकरी, महिलाओं को सम्मान देने, किसानों को मजबूत बनाने वाले मुख्यमंत्री चाहिए या फिर अपना ईमान बेचने वाले भाजपा के नेता चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन को लेकर काम कर रही है और विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद मुख्यमंत्री ने जिस तरह विकास की गाड़ी को बढ़ाया, प्राकृतिक आपदा में आम जनमानस को राहत पंहुचाने के लिए 4500 करोड़ रूपये का राहत बजट दिया है। इसी बीच कांग्रेस के 6 विधायकों ने अपना ईमान बेचकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार को गिराने का घिनौना खेल रचा लेकिन हमीरपुर की जनता एक बार मुख्यमंत्री के खोने का दर्द सहन कर चुकी है अब दूसरी बार उस गलती को नहीं दोहराएगी। बागी विधायकों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि पार्टी व जनता को शर्मसार करने बालों को जनता ही सबक सिखाएगी।

बॉक्स
बड़सर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को मजबूत करने के लिए दिन रात करेंगे कड़ी मेहनत : किशन

प्रदेश कांग्रेस सचिव किशन कुमार चौधरी ने कहा कि हम सब ने कड़ी मेहनत से बड़सर से कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताकर 3 बार विधानसभा भेजा लेकिन हमारी ईमानदारी व वफादारी का सिला बिकाऊ बनकर दिया। उन्होंने कहा कि लखनपाल के इस कदम के बाद मैं उनसे मिलने चंडीगढ़ तक गया कि वापिस चलो कोई दिक्क़त है तो उसे सब बैठकर हल करेंगे लेकिन मेरी बात को अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि बड़सर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी व मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है। एक बार फिर मुख्यमंत्री के हाथ को मजबूत करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे और बड़सर से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजेंगे। पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके साथ हर कार्यकर्ता का होगा हाथ।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This