March 4, 2026 8:46 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हमीरपुर में विद्युत विभाग की लेटलतीफी के आगे सरकार के आदेश भी बौने हुए साबित

6 माह पहले जलशक्ति विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जमा करवाई राशि, अभी तक नहीं लगा ट्रांसफार्मर

कुनाह खड्ड पर चल रही दो पेयजल स्कीमों के लिए अलग अलग ट्रांसफार्मर स्थापित करने के उप मुख्यमंत्री दे चुके हैं आदेश

आवाज हिमाचल। हमीरपुर
हमीरपुर जिला मे लोगों की समस्याओं को लेकर सरकारी विभाग कितने गंभीर है इस बात का प्रत्यक्ष सबूत कुनाह खडड़़ पर बनी नेरी बस्सी झनियारी व झनियारी पेयजल योजनाए दे रही है। इन दो पेयजल योजनाओं का संचालन एक ही विद्युत ट्रांसफार्मर से हो रहा है जबकि 6 माह पूर्व सरकार ने यहां दो स्कीमों के लिए अलग अलग ट्रांसफरमर स्थापित करने के निर्देश दिए थे। सरकार के आदेशों के तुरंत बाद ही जलशक्ति विभाग ने ट्रांसफार्मर के लिए राशि विद्युत विभाग के पास जमा भी करवा दी लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही व लेटलतीफी के कारण अभी तक ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं हो पाया है, जिसके चलते लोगों में विभाग के प्रति काफी रोष भी पनप रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों स्कीमें एक ही ट्रांसफॉर्मर से चलने की वजह से जब कभी लाइट की समस्या आती है तो एक स्कीम के लाभार्थियों को पानी से वंचित रहना पड़ता है क्योंकि दिन के समय एक स्कीम के लिए सप्लाई की जाती है और रात के समय दूसरी स्कीम के लिए जिस स्कीम की सप्लाई के समय बिजली बाधित होती है उस स्कीम के लाभार्थियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ही जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश ज़ारी किए थे, लेकिन विद्युत विभाग की सुस्ती का खामियाजा दो पंचायत के वाशिदों को भुगतना पड़ रहा है। गांववासी अशोक कवि, शशि शर्मा, जसवंत सिंह, बलवंत सिंह, सरदूल सिंह, रमेश चंद, रीता देवी व रीना देवी ने विद्युत विभाग से आग्रह किया कि नेरी बस्सी झनियारा स्कीम के लिए शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए अन्यथा इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से की जाएगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This